मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 एवं 21 जुलाई तक जिले के प्रत्येक विकासखंड धमतरी, कुरूद , मगरलोड और नगरी में संचालित छात्रावासों में विशेष शिविर आयोजित कर छात्र छात्राओं का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही शेष अन्य पात्र हितग्राहियों के कार्ड बनाने की कार्यवाही लगातार जारी है। हितग्राही अपना आयुष्मान पंजीयन जिले के किसी भी लोक सेवा केंद्र से करवा सकते हैं, यह पूर्णता निशुल्क है।
उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश के सभी वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी गरीब वर्ग के पात्र हितग्राहियों को साल में 5 लाख और एपीएल परिवारों को 50 हजार तक का निशुल्क उपचार निजी और सरकारी अस्पताल में मिलता है।











