देवेंद्र प्रताप ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

देवेंद्र प्रताप ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

रायपुर। राज्यसभा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। 40 प्रस्तावकों की मौजूदगी में चार सेटों में नामांकन दाखिल किया गया है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, सरोज पांडेय समेत कई दिग्गज मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, जब नाम की घोषणा हुई मुझे कोई भी जानकारी नहीं थी। मीडिया से मुझे पता चला तो बड़ा आश्चर्य हुआ, विश्वास नहीं हुआ कि छोटे से कार्यकर्ता को बीजेपी इस जगह पर पहुंचा देगी। मेरी पवन साय जी और अजय जामवाल जी से बात हुई तो कन्फर्म हुआ कि मेरा ही नाम है। छोटे से कार्यकर्ता को मौका देना बीजेपी में ही संभव है। अब मैं छत्तीसगढ़ की जनजाति के उत्थान के लिए काम करूंगा, मेरे पिता जी कांग्रेस से सांसद रहे हैं। लेकिन मैंने सीधे बीजेपी से सदस्यता ग्रहण किया था। तब से लगातार बीजेपी में रहकर संघ से जुड़ा रहा हूं।


Advertisement