देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, बिहार सीएम नीतीश सहित कई नेता मुंबई पहुंचे
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई गए हैं। ये समारोह आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा। एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर NDA अपनी एकता का प्रदर्शन भी करेगा।











