अहमदाबाद को 1500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात : गृहमंत्री अमित शाह ने शहर में EV के 12 चार्जिंग स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

अहमदाबाद को 1500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात : गृहमंत्री अमित शाह ने शहर में EV के 12 चार्जिंग स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को अहमदाबाद में 1,548.42 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व-पश्चिम क्षेत्र में विकास कार्यों की एक शृंखला का भी उद्घाटन किया।

अहमदाबाद में 12 ईवी चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा
गृहमंत्री ने अहमदाबाद में 12 ईवी चार्जिंग स्टेशन, मेमनगर, थलतेज और राजपथ क्लब के पास नए जल वितरण स्टेशनों का उद्धाटन किया। इसके बाद वे मणिनगर और ठक्करबापानगर में पुनर्वासित आवास योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जो कई लोगों के लिए बेहतर रहने की स्थिति प्रदान करेगी।

अहमदाबाद के लोगों को आज से 12 चार्जिंग स्टेशनों के जरिए टू-व्हीलर, 3-व्हीलर और 4-व्हीलर वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिल गई। इससे अहमदाबाद में रहने वाले और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए ईवी चार्जिंग की समस्या हल हो जाएगी। इससे राज्य में ईवी व्हीकल की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।

गृहमंत्री का आज का कार्यक्रम
सुबह 10 बजे - थलतेज वार्ड में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन।
सुबह 10.30 बजे- स्लम पुनर्वसन योजना के तहत नवनिर्मित EWS आवासों का उद्घाटन।
सुबह 10:45 बजे- अहमदाबाद शहर कार्पोरेशन स्कूल बोर्ड द्वारा नवनिर्मित वाडज शाला का उद्घाटन।
सुबह 11:00 बजे- स्वास्तिक शाला के संस्थापक की स्मृति में स्व. चंद्रप्रकाश पाठक मार्ग का नामकरण और लोकार्पण।
सुबह 11:15 बजे- अहमदाबाद महानगरपालिका के विविध विकाय कार्यों का उद्घाटन।
दोपहर 2:00 बजे- नारायण शास्त्री टेक्नोलॉजी संस्था का उद्घाटन।
शाम 4.30 बजे- एसजीवीपी क्रिकेट ग्राउंड में गांधीनगर प्रीमियर लीग का उद्घाटन।

24-25 फरवरी को पीएम गुजरात जाएंगे
प्रधानमंत्री अपने दो ड्रीम प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग करने आ रहे हैं। इसमें 24 फरवरी को 978 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार सिग्नेचर ब्रिज और 25 फरवरी को राजकोट एआईएम में 250 बेड की आईपीडी सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा राजकोट के नए रिंग रोड पर बने अटल सरोवर और महिला अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।


Advertisement