भारत को एशियन गेम्स महिला कबड्डी में दिलाया गोल्ड डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने दी बधाई

भारत को एशियन गेम्स महिला कबड्डी में दिलाया गोल्ड डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने दी बधाई

हिमाचल की बेटी एवं हरियाणा की बहू रितु नेगी ​​​​​​का चयन अर्जुन अवॉर्ड के लिए हुआ है। रितु के चयन से दोनों प्रदेशों में खुशी की लहर है। रितु नेगी भारत की महिला कबड्‌डी टीम की कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय कबड्डी टीम ने चीन में खेली गई एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

रितु नेगी सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली हैं। उनका विवाह हरियाणा के पानीपत में हुआ है। रितु की शादी पानीपत के रहने वाले प्रो कबड्डी प्लेयर रोहित गुलिया के संग हुई है।

रितु नेगी बतौर डिफेंडर खेलती हैं। वर्तमान में वह रेलवे में नौकरी कर रही हैं और पिछले करीब एक दशक से वह भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रही हैं। भारत को गोल्ड मेडल दिलाने के बाद दिल्ली से लेकर हरियाणा व हिमाचल में रितु नेगी का जोरदार स्वागत हुआ था।

जूनियर महिला एशियन गेम्स में भी दिला चुकीं गोल्ड मेडल
इससे पहले रितु 2011 में जूनियर महिला एशियन गेम्स में बतौर कप्तान भारत को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं। साल 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में बतौर रेडर खेलते हुए सिल्वर मेडल दिलाया। नेपाल में 2019 में खेली गई एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में प्लेइंग-7 में रहीं। रितु ने कबड्‌डी का प्रशिक्षण बिलासपुर स्थित होस्टल से लिया। साल 2014 से वह प्रदेश से बाहर हैं और रेलवे की ओर से खेलती आ रही हैं।


Advertisement