Select Date:

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

Updated on 12-05-2025 11:15 AM

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में समाज के 28 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 1975 में इस आयोजन की नींव रखने वाले वरिष्ठ दंपत्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

श्री साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों का अद्भुत उदाहरण है। पिछले 50 वर्षों से निरंतर इस परंपरा को निभाना अनुकरणीय है। समाज में एकजुटता और सहयोग का यह स्वरूप हमें भविष्य के लिए नई प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में घोयनबहारा में सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार के निर्माण की भी घोषणा की। यह द्वार क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में शुरू किया गया यह सामूहिक विवाह आयोजन आज एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है। यह केवल विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, सह-अस्तित्व और समानता का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए समाज की इस सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्री धरमदास साहू, जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, सूरमाल साहू समाज के संरक्षक  नारायण लाल साहू, भेखलाल साहू और देवेश साहू सहित समाज के सैकड़ों गणमान्यजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2025
रायपुर ।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित प्रेरणा समर कैम्प का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। शान्ति सरोवर मे आयोजित समापन समारोह में छ.ग. राज्य…
 13 May 2025
जशपुरनगर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में मलीय गाद प्रबंधन (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना किया गया है। जिसके अंतर्गत 104 ग्रामों में निर्मित सेप्टिंक…
 13 May 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में विगत दिवस जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का निः शुल्क वितरण किया गया। जनमन पत्रिका पाकर नागरिकों ने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित…
 13 May 2025
सुकमा। विगत दिनों क्रिस्टाराम थानांतर्गत ग्राम निमलगुड़ा में पंचायत की बैठक के दौरान धार्मिक विषयों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी जिसमें सुचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते…
 13 May 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों…
 13 May 2025
अम्बिकापुर।   महामना मालवीय मिशन, सरगुजा के तत्वावधान में 11 मई रविवार को गीता पाठ एवं आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन श्री अशोक सोनकर वरिष्ठ लेखापाल  के निवास पर किया गया । इस…
 13 May 2025
बीजापुर। जिले में माओवादियों ने एक ही रात चार लोगों की हत्या कर दी है। उसूर के मारुडबाका निवासी कांग्रेसी कार्यकर्ता व राशन दुकान संचालक नागा भंडारी, शिक्षा दूत, रसोइया व…
 13 May 2025
रायपुर।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा…
 13 May 2025
सुकमा। कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले में 70$उम्र के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।आपके द्वार आयुष्मान अभियान के…
Advertisement