ट्रक-ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी को रक्षा मंत्रालय ने दिया 800 करोड़ का काम, शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कई कंपनियों ने निवेशकों को काफी कम समय में करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों ने निवेशकों को बेहद शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर ट्रक और ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland Share Price) का है। अशोक लेलैंड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। अब इसके शेयरों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिफेंस मिनिस्ट्री ने अशोक लेलैंड को करीब 800 करोड़ रुपये का काम सौंपा है। इस खबर के सामने आने के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। निवेशकों की खरीदारी के बीच शेयर के भाव 173 रुपये तक पहुंच गए थे। हालांकि अभी शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी यह शेयर 172.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











