डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोज अलकाराज क विंबलडन ओपन में शानदार आगाज, सीधे सेटों में दर्ज की जीत

डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोज अलकाराज क विंबलडन ओपन में शानदार आगाज, सीधे सेटों में दर्ज की जीत
लंदन: गत चैंपियन कार्लोस अलकराज ने विंबलडन के पहले दौर में सोमवार को क्वालीफायर मार्क लाजल पर सीधे सेटों में 7-6 (3), 7-5, 6-2 जीत दर्ज की। विश्व रैंकिंग में 269 वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी लाजल ने हालांकि शुरुआती दो सेट में स्पेन के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। तीसरी वरीयता प्राप्त 21 साल के अल्काराज ने भी माना कि एस्तोनिया के खिलाड़ी ने उन्हें ‘आश्चर्यचकित’ किया।
Advertisement