मेजबानों को निर्णायक मुकाबले में 78 रन से हराया सैमसन का शतक, अर्शदीप को 4 विकेट

मेजबानों को निर्णायक मुकाबले में 78 रन से हराया सैमसन का शतक, अर्शदीप को 4 विकेट

भारत ने साउथ अफ्रीका टूर की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। टीम ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हराया। टीम इंडिया ने अफ्रीकी सरजमीं पर दूसरी बार वनडे सीरीज जीती है। टीम ने 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार वनडे सीरीज जीती थी।

पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.2 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। संजू सैमसन ने 108 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए। आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले।

अब टीम इंडिया 26 दिसंबर से 2 टेस्ट की सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मैच सेंचूरियन के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया वहां अब तक टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।

डेथ ओवर्स की 35 बॉल में अफ्रीका ने गंवाए 3 विकेट
मिडिल ओवर्स में बैटिंग ऑर्डर बिखरने के बाद टेल एंडर्स पारी संभाल नहीं सके। टीम ने आखिरी 35 बॉल में 20 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। इनमें अर्शदीप ने 2 विकेट झटके। उनके मैच में 4 विकेट हो गए।

मिडिल ओवर्स में साउथ अफ्रीका के 6 विकेट गिरे
साउथ अफ्रीका ने मिडिल ओवर्स की शुरुआत में अच्छी बैटिंग की, लेकिन बाद में लगातार विकेट गंवाए। 15वें ओवर में अक्षर पटेल ने रासी वान डर डसन का विकेट लिया। यहां मार्करम और जॉर्जी की अर्धशतकीय साझेदारी ने संभाला। इस साझेदारी को 26वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। यहां से भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेते चले गए। 30वें, 33वें और 34वें ओवर में विकेट मिले और साउथ अफ्रीका के लिए मैच मुश्किल हो गया। बीच के 30 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 136 रन बनाने के 6 विकेट गंवा दिए। 

आगे मिडिल ओवर्स की हाईलाईट्स

डी जॉर्जी ने 17वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया साउथ अफ्रीका के ओपनर टोनी डी जॉर्जी ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने कुल 81 रन की पारी खेली।

मुकेश कुमार ने 25वें ओवर में डी जॉर्जी का कैच छोड़ा मुकेश कुमार ने 25वें ओवर में टोनी डी जॉर्जी को जीवनदान दिया। तब जॉर्जी 68 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

जॉर्जी-मार्करम की फिफ्टी पार्टनरशिप डी जॉर्जी और एडन मार्करम के बीच चौथे विकेट के लिए 67 बॉल पर 65 रन की पार्टनरशिप हुई। इसमें मार्करम ने 36 और जॉर्जी ने 28 रन बनाए।

साई सुदर्शन का कमाल का कैच साउथ अफ्रीकी पारी के 33वें ओवर में साई सुदर्शन ने हेनरीक क्लासन का शानदार कैच पकड़ा। साई ने मिडऑफ पर फ्लाइंग कैच लपका। क्लासन 21 रन बनाकर पवेलियन लौटा।

पावरप्ले में साउथ अफ्रीका शानदार शुरुआत, अर्शदीप ने दिलाया पहला विकेट

साउथ अफ्रीकी ओपनर्स ने पावरप्ले के शुरुआती ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की। रीजा हेंड्रिक्स और डी जॉर्ज की जोड़ी ने 8.2 ओवर में 59 रन जोड़े। दोनों ने डिफेंसिव शुरुआत की और मुकेश कुमार को अपना निशाना बनाया।

तीसरे ओवर में दोनों ने मुकेश के सामने 13 रन जोड़े और छठे ओवर में 10 रन लिए। आखिरकार 9वें ओवर में अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स का विकेट लेकर दोनों की फिफ्टी पार्टनरशिप तोड़ी। पहले 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर 62 रन बनाए।

संजू और तिलक की पारी से भारत 296/8

भारतीय टीम ने पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए।

संजू सैमसन ने 114 बॉल पर 108 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। यह संजू के वनडे करियर का पहला शतक है। तिलक वर्मा ने 52 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जमाया। रिंकू सिंह ने 27 बॉल पर 38 रन की पारी खेली।

ब्युरन हेन्ड्रिक्स ने 3 विकेट चटकाए, जबकि नांद्रे बर्गर को 2 विकेट मिले। वायन मुल्डर, केशव महाराज और लिजाद विलियमस को एक-एक विकेट मिले।

डेथ ओवर में भारत ने 93 रन बनाने में गंवाए 5 विकेट

डेथ ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 93 रन बनाए, लेकिन टीम को 5 झटके भी लगे। आखिर के 10 ओवर्स में संजू सैमसन ने वनडे करियर की पहली सेंचुरी पूरी की, जबकि तिलक वर्मा ने पहला अर्धशतक जमाया। रिंकू सिंह ने 27 बॉल पर 38 रन जोड़े। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

राहुल और सैमसन की पारियों ने संभाला, तिलक की पहली फिफ्टी

पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद संजू सैमसन ने अहम पारी खेली। उन्होंने केएल राहुल के साथ 52 और तिलक वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी करके स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

मडिल ओवर में टीम इंडिया ने 144 रन बनाने में सिर्फ एक विकेट गंवाया। 40वें ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 59/3 रहा। कुछ पॉइंट्स में मिडिल ओवर का खेल...

सैमसन-वर्मा की शतकीय साझेदारी कप्तान केएल राहुल के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की। संजू के अलावा, तिलक वर्मा फिफ्टी के करीब रहे।

संजू सैमसन की चौथी फिफ्टी संजू सैमसन ने वनडे करियर की चौथी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 66 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।

राहुल-सैमसन की जोड़ी ने 100 पार पहुंचाया 49 रन पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद कप्तान केएल राहुल और संजू सैमसन की जोड़ी ने टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 68 बॉल पर 52 रन की पार्टनरशिप हुई। इस पार्टनरशिप को वायन मुल्डर ने तोड़ा। उन्होंने केएल राहुल को विकेटकीपर हेनरिक क्लासन के हाथों कैच कराया।

पावरप्ले में भारतीय ओपनर्स पवेलियन लौटे

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में टीम के ओपनर्स पवेलियन लौट गए। साई सुदर्शन 10 रन और रजत पाटीदार 22 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 59 रन बनाने में दो विकेट खो दिए। 10वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 59/2 रहा।

पाटीदार को डेब्यू कैप, गायकवाड चोट के कारण नहीं खेल सके

मप्र के रजत पाटीदार ने इस मैच में डेब्यू किया। उन्हें डेब्यू कैप दी गई। BCCI ने बताया कि ऋतुराज गायकवाड की उंगली की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। उन्हें मेडिकल टीम के ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। गायकवाड की उंगली में दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

​​​भारत: केएल राहुल (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, वायन मुल्डर, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियमस और ब्युरन हेन्ड्रिक्स।


Advertisement