बीएसई के सीईओ का डीपफेक वीडियो आपको ऐसे दे सकता है बड़ा झटका, जान लीजिए क्या है पूरा मामला

बीएसई के सीईओ का डीपफेक वीडियो आपको ऐसे दे सकता है बड़ा झटका, जान लीजिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली: तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से जहां लोगों का काम आसान होता जा रहा है वहीं इससे कई तरह की समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। एआई के लगातार बढ़ते इस्तेमाल के बाद अब डीपफेक वीडियो एक नई समस्या बनकर सामने आ रहे हैं। अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो इससे लोगों को कई तरह से काफी नुकसान पहुंच सकता है। डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) को पहचानना भी आसान नहीं है। यह बिलकुल असली वीडियो की तरह ही लगता है। अब ऐसे ही एक डीपफेक वीडियो पर बीएसई (BSE) ने निवेशकों को अलर्ट किया है। एनएसई के बाद बीएसई ने भी अपने प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुंदररमण राममूर्ति के शेयरों की सिफारिश करने वाले डीपफेक वीडियो को लेकर निवेशकों को आगाह किया है। बीएसई ने अपने जारी एक बयान में कहा कि उसके संज्ञान में कुछ ऐसे वीडियो एवं ऑडियो आए हैं, जिनमें उसके शीर्ष अधिकारी कथित तौर पर कुछ शेयरों और निवेश के बारे में सुझाव देते हुए नजर आ रहे हैं। एक्सचेंज ने इन वीडियो एवं ऑडियो को नकली, अनधिकृत और धोखाधड़ी वाले बताते हुए कहा कि इन्हें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से तैयार किया गया है।
Advertisement