भोपाल । जिले में गणेश और दुर्गा उत्सव के दौरान झांकी पंडालों में विशेष प्रकाश सजावट की जाती है।इसके लिए बिजली की व्यापक जरूरत होती है, ऐसे में कंपनी ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेकर ही सजावट करने के लिए कहा है।बिजली कंपनी ने इसके लिए उचित प्रबंध किए हैं।बिजली कंपनी ने बताया कि जोन कार्यालय, वितरण केंद्र में निर्धारित प्रपत्र में सही, संयाेजित विद्युत भार को दर्शाते हुए अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिजली कंपनी के पोर्टल पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। लाइसेंसी विद्युत ठेेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट आवेदन में संलग्न करें एवं वायरिंग आदि ठेेकेदार से ही करवाएं। विद्युत भार के अनुरूप ही सुरक्षा निधि और उपभोग की राशि पहले ही जमा कराकर रसीद अवश्य लेना होगी। जिसकी एक प्रति झांकी पंडाल में लगाना अनिवार्य होगा।यह अस्थायी कनेक्शन घरेलू दर पर दिया जाएगा।
विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि अधिक भार से ट्रांसफार्मर के जलने की संभावना और दुर्घटना की आशंका रहती है।वहीं अनाधिकृत विद्युत उपयोग करने पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के तहत उपयोगकर्ता और विद्युत ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ठेकेदार का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।











