Select Date:

के. कविता की जमानत पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला:शराब नीति मामले में BRS नेता 15 मार्च को गिरफ्तार हुई थीं

Updated on 01-07-2024 02:10 PM

शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में BRS नेता के. कविता की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद CBI ने उन्हें 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। कविता अभी तिहाड़ में बंद हैं।

हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने 28 मई को कविता की दो जमानत याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। कविता ने ट्रायल कोर्ट के 6 मई के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कविता 32वीं आरोपी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति केस में 177 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की। इसमें कविता को 32वां आरोपी बनाया गया है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि कविता ने जो 8 आईफोन जमा किए थे। इनमें 2 आईफोन 13 मिनी, 4 आईफोन 13 और 2 आईफोन 14 Pro शामिल हैं। ये सभी पहले ही फॉर्मेट कर दिए गए थे। इनका डेटा डिलीट कर दिया गया था। इनमें केस से जुड़े सबूत हो सकते हैं। ED ने आरोप लगाया कि कविता को दिल्ली में 5 स्टार होटल के 10 लाख रुपए किराए वाले कमरे में ठहराया गया था।

चार्जशीट में ED ने कविता पर लगाए आरोप

कविता ने साउथ ग्रुप के साथ शराब लाइसेंस के बदले दिल्ली सरकार को 100 करोड़ रुपए के पेमेंट की साजिश रची। साथ ही इंडो स्पिरिट्स में हिस्सेदारी की भी प्लानिंग की थी।

100 करोड़ के बदले इंडो स्पिरिट्स को शराब का थोक लाइसेंस मिला, जिससे 12% के प्रॉफिट के जरिए दिल्ली शराब नीति रद्द होने तक इंडो स्पिरिट्स ने 192.8 करोड़ रुपए का लाभ कमाया।

100 करोड़ की रिश्वत के देने के बाद साउथ ग्रुप के कई लाइसेंस जारी हुए। उनकी हिस्सेदारी तय हुई।

सबसे बड़ी शराब निर्माता कंपनी Pernod Ricard को साउथ ग्रुप के थोक विक्रेता को निर्देशित करना और कई रिटेल एरिया की परमिशन देना शामिल है।

AAP को दी गई 100 करोड़ रुपए की रिश्वत को व्हाइट मनी में बदलने के लिए गोवा चुनाव में खर्च किया गया। ये अपराध की आय है।

दिल्ली शराब घोटाले में के कविता का नाम कब आया?

दिल्ली शराब घोटाले केस में ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को 30 नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक, अमित ने अपने बयान में के. कविता के नाम लिया था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि कविता ने विजय नायर के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। AAP ने इस पैसे का इस्तेमाल गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव में किया।

फरवरी 2023 में CBI ने कविता के अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंतला को गिरफ्तार किया। ED ने भी बुच्ची बाबू से पूछताछ की थी। फिर ED ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 7 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया।

पिल्लई ने पूछताछ में बताया था कि कविता और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत 100 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ, जिससे कविता की कंपनी 'इंडोस्पिरिट्स' को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली। पिल्लई ने ये भी बताया कि एक मीटिंग हुई थी, जिसमें वो, कविता, विजय नायर और दिनेश अरोड़ा मौजूद थे। इस मीटिंग में दी गई रिश्वत की वसूली पर चर्चा हुई थी।

ED ने 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था ED ने के. कविता के घर पर 15 मार्च की सुबह 11 बजे रेड डाली थी। करीब 8 घंटे की तलाशी और कार्रवाई के बाद शाम 7 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया। उसके बाद अरेस्ट किया गया। एजेंसी उन्हें दिल्ली ले गई।16 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता को ED की रिमांड में भेजा था। इसके बाद से लगातार उनकी रिमांड बढ़ती जा रही है। इसके बाद CBI ने केस भी केस दर्ज किया।

साउथ ग्रुप क्या है?

साउथ ग्रुप दक्षिण के राजनेताओं, कारोबारियों और नौकरशाहों का ग्रुप है। इसमें अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर शरत रेड्डी, YSRCP के लोकसभा सांसद एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा और कविता शामिल थे। इस ग्रुप का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुच्ची बाबू ने किया था। तीनों को ही शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2024
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार को ऐसे इनपुट मिले हैं कि हिंदूवादी…
 04 July 2024
मोदी सरकार ने बुधवार को सुरक्षा, आर्थिक मामलों और राजनीतिक मामलों के लिए कैबिनेट कमेटियां बना दीं हैं। ये कमेटियां ही देश की सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक मामलों से जुड़े…
 04 July 2024
बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम को लेकर आ रही एअर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट को लेकर एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एअर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल ऐसी रिपोर्ट सामने…
 04 July 2024
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 जुलाई) को मणिपुर की एक जेल में बंद बीमार कैदी को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाने पर नाराजगी जताई है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
 04 July 2024
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला स्टाफ ने बुधवार (7 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।विक्टिम ने संविधान के आर्टिकल…
 04 July 2024
करीब छह महीने बाद एक बार फिर से झारखंड की कमान हेमंत सोरेन संभालेंगे। बुधवार को तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले सीएम चंपाई…
 04 July 2024
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए लुधियाना के अग्निवीर अजय के परिवार को मुआवजा न मिलने का मुद्दा फिर उठाया। उन्होंने गुरुवार…
 04 July 2024
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार (3 जुलाई) को लोकसभा में सांसदों के शपथ के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अब सांसदों की शपथ के बाद…
 04 July 2024
पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत ​फिर बिगड़ गई है। 96 साल के आडवाणी को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया…
Advertisement