न्यूलैंड का शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 17821.50 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह तेजी के साथ 18910.45 रुपये पर खुला। खुलने के कुछ ही मिनट में यह 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 19748.40 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52-हफ्ते का उच्चतम शिखर रहा। हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते इसमें गिरावट भी आनी शुरू हो गई। सुबह करीब 11:30 बजे यह शेयर गिरकर 18110.75 रुपये पर आ गया था। हालांकि फिर भी इसमें 1.50% से ज्यादा की तेजी बनी हुई थी।
क्यों रॉकेट हुआ यह शेयर?
कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) (Q2FY26) में शानदार मुनाफा हुआ है। कंपनी ने अपने नतीजों में बताया कि उसे टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 201.6% बढ़कर 96.5 करोड़ रुपये हो गया। Q2FY26 में कंपनी की कुल आय 516.1 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 63.7% ज्यादा है।EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 138.8% बढ़कर 156.9 करोड़ रुपये हो गया। वहीं EBITDA मार्जिन 960 बेसिस पॉइंट बढ़कर 30.4% हो गया, जो कंपनी के मजबूत परिचालन को दिखाता है। कंपनी की बैलेंस शीट भी काफी अच्छी स्थिति में है। Q2FY26 के अंत तक कंपनी पर कोई कर्ज नहीं था, बल्कि नेट डेट (-6.6) करोड़ रुपये था। पिछले साल Q2FY25 में यह (-94.3) करोड़ रुपये और Q1FY26 में (-164.7) करोड़ रुपये था।











