नई दिल्ली : सरकारी कर्मचारियों (Government employee) को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। केंद्र सरकार ने पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। केंद्र के इस फैसले के बाद एक के बाद एक राज्यों ने अभी अपने यहां सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया। हाल ही में जिस राज्य के कर्मचारियों को यह तोहफा मिला, वह मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike in Madhya Pradesh) में इजाफा किया है। इसे बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
3 एरियर भी मिलेंगे
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा। जुलाई की सैलरी से यह मिलना शुरू होगा। जनवरी से जून तक के डीए का एरियर 3 किस्तों में मिलेगा। ऐसे में एमपी के सरकारी कर्मचारियों की अब बल्ले-बल्ले है। उन्हें आने वाले महीनों में काफी अधिक बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।
केंद्रीय कर्मचारियों का भी बढ़ने वाला है DA
