टाटा-एयरबस के बीच हुई डील, मिलकर बनाएंगे H125 हेलीकॉप्टर, इन मुद्दों पर भी हुआ समझौता
नई दिल्ली: फ्रांस की कंपनी एयरबस और टाटा ने मिलकर हेलीकॉप्टर (Airbus Tata Helicopter) बनाने का समझौता किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए भारत दौरे पर हैं। इमैनुएल मैक्रॉन की इस यात्रा के बीच दोनों कंपनियों ने इस समझौते को अंतिम रूप दिया है। टाटा और फ्रांस की कंपनी एयरबस मिलकर H125 हेलीकॉप्टरों की मैन्युफैक्चरिंग के लिए काम करेंगी। इसकी मैन्युफैक्चरिंग गुजरात के वडोदरा में की जाएगी। एयरबस और टाटा ग्रुप ने एच125 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर्स के संयुक्त रूप से निर्माण करने के लिए एक समझौते पर साइन किए हैं। दोनों कंपनियां वडोदरा फैसिलिटी में कम से कम 40 सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी बनाएंगी। इसकी देखरेख टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड करेगी।











