मुख्य गेट ढह जाने से इंजीनियर की मौत
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन के एक खंड के गिर जाने के बाद एक बार फिर बिहार सरकार की सूची में शामिल एजेंसियां घटिया निर्माण के कटघरे में खड़ी हो गई हैं। कमजोर और घटिया भवन निर्माण का गवाह बना गत बुधवार यानी 26 नवंबर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रेनबो ग्राउंड के पीछे स्थित मुख्य गेट अचानक ढह जाने से एक इंजीनियर की मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक इंजीनियर की मौत उस वक्त हो गई जब उनके ऊपर ही मुख्य गेट ढह गया और वो उस मलबे में दब गए। तत्काल घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सबक सीखने के लिए एक घटना काफी है। पर इधर लगातार घट रही घटना के बावजूद गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण नहीं हो रहा है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इसका ताजा उदाहरण हैं। सुल्तानगंज के अगुवानी-सुल्तानगंज पुल को ही ले लें, 12 बार गिरी। वर्ष 2023 और 2024 में पुल के कई हिस्से ढह गए थे। कई पिलर भी तेज बहाव में बह गए। जून 2023 में भी पुल का एक हिस्सा ढह गया था। उसके मलबे में दब कर सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। अगस्त 2024 में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का हिस्सा ढह गया पर सौभाग्य से किसी की मौत नहीं हुई।
कोई पहली घटना नहीं

आईजीआईएमएस का भी फॉल्स सीलिंग गिरा
आईजीआईएमएस के नवनिर्मित कैंसर भवन को लेकर भी घटिया निर्माण के बारे में भी शिकायत अखबार में सुर्खियां बटोरी थी। पर यह शक तब हकीकत में बदल गया जब आईजीआईएमएस के नवनिर्मित कैंसर भवन के तीसरे फ्लोर पर कमरा संख्या 313 और 314 की दीवार और फाल्स सीलिंग के कारण अचानक से गिर गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दीवार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए हैं। एक मजदूर का पैर टूट गया है। गनीमत है कि उक्त फ्लोर पर एक भी मरीज भर्ती नहीं थे और ना ही अन्य कर्मी थे। तीसरे फ्लोर पर निर्माण का काम चल रहा था ।
स्कूल की दीवार गिरी छह की मौत
मार्च 2021 में खगड़िया में भी वर्ष स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गांव में एक स्कूल की दीवार गिरी है। बताया जाता है कि दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 6 मजदूर की दबकर मौत हो गई है। जानकारी के आधार मुताबिक, दो से तीन और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना की खबर सुन पूरा प्रशासन महकमा घटनास्थल पहुंच चुका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।