भोपाल में तीसरे दिन शुक्रवार को भी दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 में गरबा लवर्स का उत्साह देखने को मिला। शहर के कोन-कोने से अलग-अलग गेटअप, अट्रैक्टिव ड्रेस में पार्टिसिपेंट्स महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम 8 बजे से शुरू हुआ और लगभग 12:30 बजे तक चला।
अभिव्यक्ति-2025 के तीसरे दिन पेटिंग गर्ल के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी ली। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ के गेटअप में सरदार जी ने भी गरबा महोत्सव में पार्टिसिपेट किया। अभिव्यक्ति में पर्यावरण बचाओ का संदेश भी थीम के माध्यम से दिया गया।
इस दौरान लोगों ने जमकर अलग-अलग तरह के गेटअप में पार्टिसिपेंट्स साथ सेल्फी ली। डीजे पर "तारे गिन गिन याद जो तेरी मैं तो जागा राता नू" जैसे गानों पर लोग खूब थिरके। अपने मोबाइल की लाइट ऑन कर लोगों ने अलग ही अंदाज में डांस किया।











