BSNL से Jio, Airtel और Vi की ओर वापस लौटने लगे ग्राहक, आखिर क्यों बहने लगी उल्टी गंगा?
नई दिल्ली: रोहित (बदला हुआ नाम) प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों (Jio, Airtel, Voda-Idea) के महंगे टैरिफ प्लान से परेशान थे। उन्होंने कुछ समय पहले अपना नंबर सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल में पोर्ट करवा लिया। कुछ दिन तो सही रहा। बाद में उन्हें परेशानी होने लगी। अब वह बीएसएनएल से फिर से प्राइवेट कंपनी में नंबर पोर्ट करवाने की सोच रहे हैं।











