Select Date:

उज्जैन में हो रही 'पुष्पा' वाले लाल चंदन की खेती:सिंहस्थ में इसी से महाकाल का होगा अभिषेक

Updated on 10-03-2025 01:07 PM

चंदन तस्करी पर बनी फिल्म पुष्पा में जिस लाल चंदन का जिक्र है, वह अब उज्जैन की जमीन पर भी लहलहा रहा है। साल 2022 में वन विभाग ने शहर के उदयन रोड के पास 1.74 हेक्टेयर एरिया में चंदन के 600 पौधे लगाए थे। जिनकी ऊंचाई अब 6 से 7 फीट तक हो चुकी है। इस बगीचे को चंदन वन नाम दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने इसकी जानकारी छिपाकर रखी थी।

लाल चंदन आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के जंगलों में मिलता है। मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2022 में किसानों को चंदन की खेती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट के तौर पर ये 600 पौधे मंगवाए थे। इनकी देखभाल कर रहे डिप्टी रेंजर अनिल सेन के मुताबिक, चंदन के पौधे दिसंबर 2028 तक पेड़ में तब्दील हो जाएंगे। इसके बाद इनकी कटाई होगी।

गुड़, गौमूत्र, बेसन से निर्मित जीवा अमृत खाद डाली लाल चंदन को उगाने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन और उसके हिसाब की जमीन सबसे जरूरी है। इसके मद्देनजर उज्जैन में विक्रमनगर रोड पर वन भूमि चुनी गई। पहले भूमि की जुताई कर समतल किया गया। फिर एक महीने तक जमीन काे खुला छोड़ दिया गया। इसके बाद 3-3 मीटर की दूरी पर 2 बाय 2 के गड्‌ढे किए गए।

पहले इनमें लाल तुंवर की बोवनी की गई। तुंवर की हाइट एक फीट होने के बाद इसमें नीम खली, केंचुआ खाद डालकर लाल चंदन का पौधा लगाया गया। इसकी वजह यह थी कि लाल चंदन परजीवी पौधों के साथ पनप सके।

चंदन वन प्रभारी वनपाल रजनी चौहान ने टीम के साथ गुड़, गौमूत्र, बेसन से निर्मित जीवा अमृत से सारे चंदन के पौधों की देखभाल की।

लाल चंदन के साथ सफेद चंदन के पौधे भी लगाए उज्जैन के इसी चंदन से सिंहस्थ-2028 में भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक किया जाएगा। देशभर से आने वाले साधु-संतों काे चंदन से तिलक कर अगवानी की जाएगी। इसी मकसद से वन विभाग ने पहली बार उज्जैन में लाल के अलावा सफेद चंदन के भी पौधे लगाए थे। सिंहस्थ के पहले ये तैयार हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच भोपाल पूरी सतर्कता के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आम लोगों में घबराहट का माहौल नहीं है, लेकिन सुरक्षा और…
 10 May 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शनिवार को भोपाल आएंगे। वे यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक में शामिल होंगे।…
 10 May 2025
दिल्ली की फर्म से उपकरण खरीदकर उसका भुगतान नहीं किए जाने के मामले में न्यायालय के नजारत विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को राज्य शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग…
 10 May 2025
प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किए जाने के लिए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कार्ययोजना मांगी है। इस कार्ययोजना की जानकारी देने और अमल करने…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार रात में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को अलर्ट मोड पर रहने के…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के माहौल में पहली बार भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी का बयान सामने आया है। उन्होंने देशवासियों से शांति, अमन और भाईचारे की…
 10 May 2025
राजधानी की जिला अदालत में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…
 10 May 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस मामले में पुलिस…
 10 May 2025
भोपाल। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सुबह उच्च स्तरीय और देर शाम कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें…
Advertisement