इस बीच भारत में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-diesel price) में एक बार फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। मई में केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। उसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पिछले साल मार्च में एक समय कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था।
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।











