नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। आज भी क्रूड ऑयल के दाम बढ़े हैं। कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude Oil) बढ़कर 77.07 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude Oil) 81.07 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें जुलाई, 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद भी पिछले 14 महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। आज यानी शनिवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में की बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 22 जुलाई 2023 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 431वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में दिख रही तेजी, क्या आपके शहर में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें लेटेस्ट रेट
नोएडा में शनिवार को पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।











