क्रूड ऑयल का दाम रिकार्ड हाई, पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी दिखा असर

क्रूड ऑयल का दाम रिकार्ड हाई, पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी दिखा असर

नई दिल्ली: यह लगातार तीसरा सप्ताह है, जबकि कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, इस महीने कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट (Global Crude Oil Market) में तूफान ला दिया। इस महीने की शुरुआत में ही रूस और सउदी अरब ने कच्चे तेल के प्रोडक्शन में कमी का अहम फैसला लिया। इसके बाद चीन से कई ऐसी खबरें आईं, जिससे बाजार हिल गया। चीन ने अपना रिजर्व रिक्वारमेंट रेशयो को घटा कर 7.4 फीसदी तक ला दिया है। इससे क्रूड ऑयल के दाम में एक बार फिर से उबाल है। इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी यह 0.23 डॉलर या 0.25 फीसदी चढ़ कर 93.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। हालांकि, भारतीय पेट्रोल-डीजल के बाजार में आज भी दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ। आज 528वां दिन है जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने आज यानी शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया। इन कंपनियों ने अंतिम बार छह अप्रैल 2022 को पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

 

देश के महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव

शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बनी रही। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 

कब बदली थी पेट्रोल की कीमत

यूं तो पिछले साल की शुरुआत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी ही थीं। लेकिन 2022 के सात अप्रैल से इसके दाम में कोई घट-बढ़ नहीं हुई है। मतलब आज 528वां दिन है, जबकि इसका दाम स्थिर है। हालांकि, 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी का फैसला किया। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम घट कर 96.72 रुपये पर आ गया था।

डीजल के दाम में भी स्थिरता

डीजल का दाम भी बीते 528 दिनों से स्थिर है। साल 2021 में सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार (Diesel Market) ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना (Manufacturing of Diesel) महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार (Retail Market) में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। हालांकि, साल 2022 के 7 अप्रैल से इसके दाम भी स्थिर हैं। पिछले साल 22 मई को केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमतों में 7.35 पैसे कमी हुई थी। उसके बाद इसके दाम घट कर 89.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
 

क्रूड ऑयल का दाम रिकार्ड स्तर पर


इस महीने कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट (Global Oul Market) में तूफान ला दिया। इस महीने की शुरुआत में ही रूस और सउदी अरब ने कच्चे तेल के प्रोडक्शन में कमी का अहम फैसला लिया। इसके बाद चीन से कई ऐसी खबरें आईं, जिससे बाजार हिल गया। चीन ने अपना रिजर्व रिक्वारमेंट रेशयो को घटा कर 7.4 फीसदी तक ला दिया है (China has cut its reserve requirement ratio to 7.4%.)। इससे क्रूड ऑयल के दाम में एक बार फिर से उबाल है। इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी यह 0.23 डॉलर या 0.25 फीसदी चढ़ कर 93.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस सप्ताह शुक्रवार को बाजार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 0.23 डॉलर प्रति बैरल या 0.25 फीसदी चढ़ कर 93.93 डॉलर पर बंद हुआ। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.78 फीसदी या 0.61 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 90.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
 

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

अपने देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
नई दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
भोपाल108.6593.90
रांची99.8494.65
बेंगलुरु101.9487.89
पटना107.2494.04
चंडीगढ़96.2084.26
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
Advertisement