दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से चुनावी साल में लोगों को पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत मिल सकती है। इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और फिर अगले साल देश में आम चुनाव होंगे। हाल में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया था कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की जा सकती है। उन्होंने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से अपनी सहूलियत और गुंजाइश के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमत में बदलाव करने की अपील की है।
सस्ता हुआ कच्चा तेल, टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए आपके शहर में क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल
नई दिल्ली: कच्चा तेल (Crude) शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। वीकली बेसिस पर भी यह गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है। ट्रेडर्स को आशंका है कि इससे तेल की डिमांड प्रभावित हो सकती है। अमेरिका में स्टॉक में कमी आई है और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी सप्लाई टाइट है। इसके बावजूद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इस बीच भारत में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-diesel price) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। मई में केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। उसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से चुनावी साल में लोगों को पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत मिल सकती है। इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और फिर अगले साल देश में आम चुनाव होंगे। हाल में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया था कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की जा सकती है। उन्होंने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से अपनी सहूलियत और गुंजाइश के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमत में बदलाव करने की अपील की है।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।