सीधी बॉल पर आड़ा शॉट... बोल्ड हो गए विराट कोहली, अब खुद को कोस रहे होंगे

सीधी बॉल पर आड़ा शॉट... बोल्ड हो गए विराट कोहली, अब खुद को कोस रहे होंगे
पुणे: विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाज करने उतरे तो भारत के दो विकेट गिर चुके थे। क्रीज पर उनका साथ यशस्वी जायसवाल निभा रहे थे। पिच में स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद है। शुरुआत में विराट गेंद में मिडिल कर रहे हैं। इससे लगा कि वह लय में हैं। भारतीय फैंस विराट से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच विराट ने आसान गेंद पर अपना विराट फेंक दिया।

लो फुल टॉस पर बोल्ड हुए विराट


विराट कोहली को न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने बोल्ड कर दिया। लेग साइड की फील्ड खाली थी। सेंटनर ने विराट को लो फुल टॉस गेंद डाली। विराट लालच में आ गए। उन्होंने सीधी गेंद पर आड़े बल्ले से शॉट खेलने की कोशिश की। उनका बल्ला गेंद के आसपास भी नहीं था और गेंद विकेट पर जा लगी। 9 गेंद पर पूर्व भारतीय कप्तान के बल्ले से सिर्फ एक रन ही निकले।

विराट को खुद पर नहीं हुआ भरोसा


विराट कोहली जब बोल्ड हुए तो उन्हें खुद पर भरोसा नहीं हुआ। वह काफी समय तक क्रीज पर घुटनों के बल ही बैठे रहे। नजरें नीचे करके वह पिच को देख रहे हैं। हालांकि उनके आउट होने में पिच का कोई रोल नहीं था। विराट गेंद की लाइन को ही नहीं समझ पाए। इसी वजह से वह बोल्ड हुए और पवेलियन वापस लौटना पड़ा। जब विराट आउट हुए तो भारतीय टीम का स्कोर 56 रन था।

न्यूजीलैंड ने बनाए हैं 259 रन


न्यूजीलैंड ने इस मैच की पहली पारी में 259 रन बनाए थे। 197 रन पर टीम के तीन ही विकेट थे। लेकिन उसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 7 जबकि अश्विन ने 3 विकेट लिए थे।
Advertisement