ऑनलाइन शॉपिंग में हुई करोड़ों की ठगी, मिंत्रा से जुड़ा है मामला, जानिए पूरी कहानी
बेंगलुरु: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मिंत्रा (Myntra) को करोड़ों की ठगी का शिकार होना पड़ा है। जयपुर के एक गिरोह ने कंपनी के रिफंड सिस्टम का गलत फायदा उठाया। मार्च से जून के बीच बेंगलुरु में ही Myntra को 1.1 करोड़ रुपये का चूना लगा है। देशभर में यह नुकसान 50 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। ठगों ने ब्रांडेड जूते, कपड़े, बैग, कॉस्मेटिक्स, घड़ियां और गहने जैसे महंगे सामान का ऑर्डर दिया। डिलीवरी के बाद, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि सामान कम मिला, गलत मिला या फिर बिल्कुल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रिफंड की मांग की। Myntra के ऐप में ही शिकायत दर्ज करने की सुविधा का फायदा उठाकर ठगों ने कंपनी को चूना लगाया।











