भोपाल: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भोपाल श्री आशीष सिंह ने मतगणना दिवस 3 दिसम्बर 2023 रविवार के संपूर्ण दिवस यानि 24 घंटे के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। भोपाल जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों की 87 शराब दुकानों पर मदिरा के क्रय-विक्रय और भंडारण आदि पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान जिले की परिसीमा में स्थित एवं संचालित सभी शराब दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, सिविलियन क्लब, सैनिक थोक कैंटीन, फुटकर कैंटीन, वाइन विक्रय के लिए स्वीकृत रिटेल आउटलेट एवं अन्य लाइसेंस केंद्र, जिंसी चौराहा स्थित देशी शराब भंडारागार और गांधीनगर स्थित विदेशी शराब भंडारागार से शराब के आयात, निर्यात, परिवहन, क्रय, विक्रय एवं प्रदाय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
मतगणना दिवस 3 दिसम्बर रविवार को शुष्क दिवस घोषित
