कलेक्टर ने बताया कि एसबीआई चौक से शराब दूकान तक आने वालों के लिए एकांकी कर ट्राफ़िक व्यवस्था को सुधार करने का एक प्रयोग किया जा रहा है। इसमें सफलता मिलने पर अन्य चौक-चौराहों में भी ट्राफ़िक व्यवस्था सुधारने का कार्ययोजना बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों में अस्थाई व स्थाई पॉर्किंग स्थलों की व्यवस्था के संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि सुबह सात से रात दस बजे तक शहर में बड़ी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, इसके लिए सभी व्यापारी सहयोग करेंगे। व्यापारियों ने शराब दुकान को अन्यंत्र स्थानांतरित करने की माँग रखी जिसमें कलेक्टर ने बताया कि शासन को इस संबंध में अवगत करवाया गया है, शासन द्वारा इस वित्तीय वर्ष में शराब दुकान को हटाने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिलने की स्थिति में हटाना संभव नहीं है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि इच्छा शक्ति के साथ सभी व्यापारी साथी प्रशासन का सहयोग और समर्थन करें, ताकि चौराहों के शहर जगदलपुर को व्यवस्थित ट्राफ़िक व्यवस्था दें सकें। इस अवसर पर व्यापारियों के सुझावों और माँगों का स्वागत करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सड़कों में दुकानों का सामान को बढ़ाकर घेरने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, लोक निर्माण विभाग के एके सिंह सहित पुलिस विभाग, निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
