भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी वक्त वहां से एक ई-रिक्शा गुजर रहा था, जो कंटेनर की चपेट में आ गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ई-रिक्शा से निकालकर अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। कंटेनर इंदौर की ओर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।
कंटेनर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलटा, पांच सवारियां घायल











