Select Date:

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया

Updated on 15-04-2025 10:31 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन तथा डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में प्रदेश भर के सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उनके योगदान को स्मरण करते हुए आमजन के बीच फल वितरित किए गए।

बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने दलितों, शोषितों, वंचितों, गरीबों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का अमर मंत्र दिया, जो आज भी सामाजिक न्याय की राह दिखाता है। उसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए अपना दल (एस), मध्य प्रदेश में पिछड़े वर्ग के अधिकारों और उत्थान हेतु पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा, "डॉ आंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी, और उनके द्वारा महिला एवं पुरुषों को बराबरी का दर्जा तथा एकमताधिकार देने का अधिकार दिलाना, आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। हालांकि पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण के संवैधानिक प्रावधान से वंचित रखना, मध्य प्रदेश में चिंता और चिंतन का विषय है।"

डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "आंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि समाज में न्याय और समानता की दिशा में काम करते हुए हमें कभी भी थमना नहीं है। डॉ आंबेडकर ने हमें सिखाया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार मिलना चाहिए, और अपना दल (एस) समानता की इस लड़ाई को सतत जारी रखेगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20…
 18 April 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है।…
 18 April 2025
मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम…
 18 April 2025
कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। लाश की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में हुई है। देर…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में वन पुनर्स्थापना, जलवायु परिवर्तन और समुदाय-आधारित आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हो रही है। वन विभाग की इस कार्यशाला का मुख्यमंत्री…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश की सिटी ऑफ जॉय यानी, मांडू और राम राजा की नगरी ओरछा समेत महेश्वर-धार के टूरिस्ट स्पॉट पर अब दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें रैंप, ब्रेल साइन बोर्ड…
 18 April 2025
भोपाल के जिस प्राइवेट स्कूल में 6 महीने पहले 3 साल की बच्ची से रेप हुआ था, उस स्कूल की सत्र 2025-26 के लिए मान्यता रिन्यू नहीं होगी। जिला शिक्षा…
 18 April 2025
भोपाल। गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में…
 18 April 2025
 भोपाल। प्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। पूर्व मंत्री गोपाल…
Advertisement