Select Date:

मध्य प्रदेश में अगले महीने बदले जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष… शुरुआत देवास, सतना, उज्जैन, उमरिया से

Updated on 08-04-2025 12:52 PM
भोपाल : संगठन के सशक्तीकरण के लिए कांग्रेस अब नई टीम को मैदान में उतार रही है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन के बाद अब जिला इकाइयों के अध्यक्ष बदले जाएंगे। अगले माह के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी होगी।

इसमें उन अध्यक्षों के स्थान पर पहले नई नियुक्तियां होंगी, जहां बरसों से एक ही व्यक्ति अध्यक्ष है। इसमें देवास, सतना, उज्जैन, उमरिया शामिल हैं। पार्टी ने तय किया है कि सहमति बनाकर नए लोगों को अवसर दिया जाएगा। आधे से अधिक पदाधिकारी 50 वर्ष से कम आयु के बनाए जाएंगे।

कमल नाथ के समय के अधिकांश जिलाध्यक्ष

  • अधिकतर जिलाध्यक्ष तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के समय नियुक्त किए गए थे। कांग्रेस ने वर्ष 2025 को संगठन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई टीम बनाई जा रही है।
  • नए चेहरों को अवसर दिया जा रहा है। चुनाव से लेकर बूथ प्रबंधन तक के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। अब जिला इकाइयों में आगामी चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन किया जा रहा है।
  • पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नए लोगों को मौका दिया जा रहा है। ऐसा ही मध्य प्रदेश में भी आम सहमति बनाकर किया जाएगा। नई नियुक्तियां इसी को ध्यान में रखकर की जाएंगी।
  • अहमदाबाद में आज से राष्ट्रीय अधिवेशन

    मंगलवार और बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिला अध्यक्षों की भूमिका बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद प्रदेश में परिवर्तन किया जाएगा।

    प्रदेश अध्यक्ष कह चुके हैं कि मई अंत तक आवश्यकता के अनुसार जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे। जिला हो या फिर ब्लाक इकाई, परिवर्तन का आधार केवल समयावधि नहीं बल्कि संगठन की स्थिति भी बनेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जबलपुर में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में लॉयर्स चेम्बर और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि न्याय पाना देश के हर नागरिक का कानूनी अधिकार है। वादी को समय पर न्याय दिलाना ही सम्पूर्ण न्याय प्रणाली का एकमात्र…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि "जल स्रोतों का संरक्षण केवल प्रशासन का कार्य नहीं, यह प्रत्येक नागरिक की सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी है।" जल संकट आज वैश्विक…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नगर पालिक निगम रीवा द्वारा निर्मित माय रीवा सिटीजन ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप नागरिकों की सेवा में एक स्मार्ट पहल है,…
 04 May 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि संगीत हमेशा ही मन को भाता है। मनुष्य की हर उम्र में संगीत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राज्यपाल श्री पटेल ने रविवार…
 04 May 2025
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के इंजीनियरिंग संस्थान में छात्र हॉस्टल को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। एक बायोटेक छात्र ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत भेजते हुए…
 04 May 2025
भोपाल में एक युवक ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तरकीब सीखी और रात के अंधेरे में उन नोटों को बाजार में चलाने लगा, ताकि किसी को शक…
 04 May 2025
भोपाल के गांधी नगर नई बस्ती में रहने वाले युवक के ऑटो से बदमाशों ने साउंड सिस्टम चुरा लिया। जब चालक और उसके परिजनों को आरोपियों की पहचान हुई और…
 04 May 2025
भोपाल के प्राइवेट कॉलेज की हिंदू छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है। रविवार को महिला आयोग की…
Advertisement