सौरभ पाल को पुलिस ने लूट केस मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। कासगंज पुलिस ने बताया कि सौरभ के खिलाफ चार आपराधिक केस दर्ज हैं। लूट के केस में कोतवाली सदर पुलिस की ओर से सौरभ की गिरफ्तारी हुई। सौरभ ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र जीवन में एनएसयूआई से की थी। अभी वह यूथ कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी है। उसके लूट कांड का मास्टरमाइंड निकलने के मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई।
कासगंज लूट कांड में पुलिस ने पहले ही दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। उन्हें जेल भेजा जा चुका है। सौरभ पाल पर लूटपाट और महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का भी आरोप है। लूट कांड के मास्टरमाइंड के राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।











