कांग्रेस को अडानी वाले मुद्दे पर नहीं मिला सपा का साथ, सांसद राम गोपाल यादव ने बताया क्यों?
लखनऊ: उद्योगपति गौतम अदानी मुद्दे को लेकर हमलावर विपक्ष ने मंगलवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने I.N.D.I.A. गठबंधन के घटक दलों के साथ मिलकर यह प्रदर्शन किया। हालांकि टीएमसी और एसपी जैसे दलों ने इस प्रदर्शन से दूरी बनाई। कहा जा रहा है कि मुद्दों को लेकर विपक्ष दलों में एकराय नहीं है। सपा महासचिव राम गोपाल यादव से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो इसका जवाब देते नजर आए। राम गोपाल ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए सिर्फ संभल हिंसा ही मुद्दा है।











