खरगोन/15 नवम्बर 2023/, विधानसभा क्षेत्र कसरावद के कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव ने अपने मतदाताओं से अपील की है कि वे 17 नवम्बर को कांग्रेस के हाथ के पंजे का तीसरे नम्बर का बटन दबाकर पुनः अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करे । श्री यादव ने आज बुधवार को अपने मतदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि आपका और मेरा पिछले 45 वर्षों से अटूट पारिवारिक आत्मीय रिश्ता है । मेरे पूज्य पिताजी सुभाष यादव और बडे भाई अरूण यादव ने कसरावद में परिवर्तन की शुरूआत कर विकास की नई ईबारत लिखी थी । इसे निरन्तर 10 वर्ष तक मैंने ने अनवरत जारी रखा है । कांग्रेस पार्टी ने मुझे लगातार तीसरी बार आपकी सेवा का मौका दिया है । इसलिये 17 नवम्बर को मुझे ईव्हीएम के तीन नम्बर पर हाथ के पंजे का बटन दबाकर विजयी बनाए ।
कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव ने अनुरोध करते हुए बताया कि राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर मैं हमेशा आपके सुख दुख में आपके साथ खडा रहा हूॅ । कसरावद के समग्र विकास के लिये कटिबद्ध रहा हूॅ । उन्होंने पहली बार मतदान कर रहे युवा साथियों को भी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया है कि वे एक जनहितैषी कांग्रेस सरकार बनाने के लिये अपना वोट कांग्रेस को दे । श्री यादव ने वचन देते हुए कहा कि कसरावद और यहां के लोगों के विकास और हितों के संघर्ष हेतु मैं हमेशा उनके साथ खडा रहूॅगा । कांग्रेस आएंगी और खुशहाली लाएंगी ।











