कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीट बंटवारे को लेकर है। लोकसभा चुनावों की तरह ही, इस बार भी राज्य और केंद्रीय नेताओं के बीच मतभेद हैं। हरियाणा कांग्रेस के नेता राज्य की 90 सीटों में से ज्यादा सीटें छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, AAP को कौन सी सीटें दी जाएं, इस पर भी मतभेद हैं। AAP जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, उनमें से कुछ पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा अपने वफादारों को टिकट देना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया को अपने टिकट पर चुनाव लड़ाएगी। कांग्रेस और आप ने बुधवार को 'सैद्धांतिक' समझौते की घोषणा की।
बीजेपी में टिकट को लेकर खींचतान
चौटाला रनिया सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, जहां से उन्होंने 2019 में निर्दलीय जीत हासिल की थी। बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे और हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी ने इस बार रनिया सीट से शिशपाल कंबोज को टिकट दिया है। वहीं, टिकट कटने से नाराज ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, 'शायद बीजेपी को अब वफादार लोगों की जरूरत नहीं है।' कंबोज ने बीजेपी पर विरोधी दलों से आए नेताओं को टिकट देने का आरोप लगाया।











