ब्राह्मणों की उपेक्षा पर जताई चिंता, बसपा शासनकाल का उदाहरण, जन्मदिन पर मायावती की 'सोशल इंजीनियरिंग'
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को 70 साल की हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इस बीच, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने यूपी में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान उनसे बीजेपी, सपा और कांग्रेस से जुड़े ब्राह्मण समुदाय के नेताओं ने मुलाकात की और अपने समुदाय की उपेक्षा पर चिंता जताई। मायावती ने कहा कि बसपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है।अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने बसपा शासनकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों में यूपी का सबसे ज्यादा विकास हुआ। ना सिर्फ दलित समुदाय बल्कि अन्य समुदायों के लिए भी हमने काम किया।











