Select Date:

अंबानी, अडानी और टाटा बढ़ा रहे कंपटीशन... HUL के CEO ने बताया मार्केट का दर्द

Updated on 09-06-2023 07:49 PM
नई दिल्ली : एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) को अंबानी और अडानी ग्रुप से तगड़ी टक्कर मिल रही है। भारत में कंपनी के चीफ ने आगाह किया है कि उनके उत्तराधिकारी को तेजी से बढ़ते कंपटीशन को नेविगेट करना होगा। क्योंकि वैश्विक दिग्गजों से लेकर गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) सहित पावरफुल घरेलू टायकून्स देश के इस तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजार में पैर जमाने चाहते हैं। कंपनी के सीईओ और एमडी संजीव मेहता (Sanjiv Mehta) ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भारत पर अपना फोकस कर रही हैं। जबकि बड़ी लोकल फर्म्स तेजी से अपना विस्तार कर रही हैं।'

रोहित जावा बनेंगे कंपनी के सीईओ

मेहता ने कहा कि छोटी कंपनियां और स्टार्टअप भी एक संभावित खतरा हैं। एचयूएल (HUL) डव साबुन, लिप्टन टी, मैग्नम आइसक्रीम से कई पॉपुलर प्रोडक्ट बनाती है। मेहता इस महीने के आखिर में रोहित जावा को अपना पद सौंपने वाले हैं। जावा 27 जून से एचयूएल के सीईओ और एमडी का कार्यभार संभालेंगे। यह एक ऐसा समय है जब भारत में निवेश के व्यापक मौके बन रहे हैं। स्थानीय अरबपति अंबानी और अडानी के अलावा टाटा ग्रुप घरेलू उत्पादों पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। वे भारत की बड़ी आबादी का फायदा उठाना चाहते हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी आबादी बन गई है।

विदेशी कंपनियां भी कर रहीं विस्तार

विदेशी कंपनियां भी तेजी से भारत में अपना विस्तार कर रही हैं। अमेजन साल 2030 तक भारत में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में 12.7 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है। एपल भी तीन नए स्टोर खोलने पर विचार कर रही है। भारत चीन के मैन्यूफैक्चरिंग डोमिनेंस को चुनौती देने के लिए कमर कस रहा है। विशेष रूप से चिप्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में। 'चाइना प्लस वन' रणनीति के साथ अपनी सप्लाई चेन्स में विविधता लाने के कंपनियों को भारत आकर्षित कर रहा है।

बढ़ता ही जा रहा कंपटीशन

62 वर्षीय मेहता ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम इस बात पर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि कंपटीशन बढ़ता ही जा रहा है। बहुत कम ऐसी मल्टीनेशनल कंपनियां होंगी, जिनकी रणनीति में भारत टॉप पर नहीं होगा। हर बड़ी कंपनी अपने कारोबार को यहां फैलाना चाहती हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
 29 April 2025
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
 29 April 2025
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
Advertisement