रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस के अवसर महात्मा गाँधी कला मन्दिर के प्रेक्षा गृह में रँगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम के माध्यम से “एक शाम ही नही पूर्ण दिवस बुजुर्गो के नाम” का आयोजन कर भिलाई इस्पात सियान सदन के वरिष्ठजनों को ये महसूस कराया कि वे सब हमारे के लिए बेहद खास है|

 1 अक्टुबर 2023 को संध्या कालीन कला मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (रावघाट)  समीर स्वरूप थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं और सीएसआर)  जे वाई सपकाले ने की| विशिष्ट अतिथियों के रूप कार्यपालक निदेशक (खदान)  बी के गिरी, मुख्य चिकित्सक अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं)  एम रवीन्द्रनाथ एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन)  निशा सोनी सहित मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा)  डी एन करन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ राजीव पाल उपस्थित थे। सभी सम्मानीय अतिथियों के आगमन ने वरिष्ठजनों का मान बढ़ाया एवम आयोजन को सफल बनाया| 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया| इसके पश्चात  रजनी रजक ने राजगीत की प्रस्तुति दी| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (रावघाट)  समीर स्वरूप ने वरिष्ठजनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया| महाप्रबन्धक (सीएसआर) शिवराजन नायर एवम वरिष्ठ प्रबन्धक सुशील कुमार कामडे ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया| मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं और सीएसआर)  जे वाई सपकाले ने स्वागत उद्बोधन दिया| भिलाई इस्पात संयंत्र से सम्बन्धित कुछ सवाल पूछे गए, जवाब देने वाले वरिष्ठजनों को अतिथियों ने आकर्षक ईनाम प्रदान किया|

सांस्कृतिक संध्या में वरिष्ठजनों के मनोरंजन के लिए भिलाई के नृत्य धाम के कलाकारों ने देश भक्ति गीत,  छत्तीसगढ़ लोक नृत्य कर्मा, भगवान् कृष्ण को समर्पित रास, पंजाबी नृत्य की छटा बिखेरी, वहीं यूनिवर्सल पपेट शो, भिलाई के कलाकारों ने कठपुतली नृत्य एवम मैजिक शो से सबका भरपूर मनोरंजन किया|

संध्या कालीन प्रस्तुति उपरांत वरिष्ठजनों के सम्मान में सीएसआर विभाग द्वारा रात्रि कालीन स्नेहिल भोज का आयोजन किया गया था| उपस्थित अतिथियों ने वरिष्ठजनों के साथ रूबरू होते हुए उनकी कुशल-क्षेम की जानकारी ली| कार्यक्रम के अतिथिगणों, उपस्थित प्रबुद्धजन कलाकार साथी, विभागीय सीएसआर कर्मियों ने सियान सदन के वरिष्ठजनों के साथ भोजन कर बुजुर्गो को उनके परिवार के सदस्य होने का तथा अपनेपन का अहसास दिलाया|

कार्यक्रम में महाप्रबन्धक (सीएसआर) श्री शिवराजन नायर आभार प्रकट ने किया|  इस आयोजन को सफल बनाने में सीएसआर कर्मी व्ही विजया लक्ष्मी, सीता सिन्हा, अंजनि दिवेदी, बुधे लाल, आशुतोष सोनी सहित सभी विभागीय कार्मिकों का सहयोग रहा| कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रजनी रजक ने किया। 


Advertisement