विधानसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ली बैठक

विधानसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ली बैठक

रायगढ़ ।  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधान सभा निर्वाचन के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर सिन्हा ने बैठक में निर्वाचन अधिकारी, ड्यूटी, मतदान केंद्र, पोलिंग बूथ, नोडल अधिकारी सहायक नियुक्ति, मटेरियल मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट, मानदेय, नॉमिनेशन तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक तैयारियां की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारियों की नियुक्त करते हुए अपने कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर सिन्हा ने चारों विधानसभा में कुल बूथ की जानकारी ली। उन्होंने विधानसभावार वोटरों की जानकारी लेते हुए, वोटिंग की समीक्षा की। उन्होंने कम वोटिंग वाले बूथ में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। जिससे जनसामान्य को वोटिंग के लिए प्रेरित कर, वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी किया जा सके। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्लानिंग के साथ संवेदनशील मतदान केंद्रो की जानकारी ली। उन्होंने पीवीटीजी मतदाताओं का मतदान सुनिश्चत करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में कलेक्टर सिन्हा ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भूतल ईवीएम हॉल, प्रथम तल वीवीपीएटी जैसे प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिन्हा ने यहां कैमरा, बैठक व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर  राजीव पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर  डी.आर.रात्रे, तहसीलदार  लोमश मिरी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement