कलेक्टर और एसपी ने मयाली नेचर कैम्प में तैयारी का लिया जायजा

कलेक्टर और एसपी ने मयाली नेचर कैम्प में तैयारी का लिया जायजा

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 21 अक्टूबर को  जशपुर में होने वाला सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक में शामिल होंगे। इसी कड़ी में  तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह कुनकुरी विकास के मयाली नेचर कैम्प पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों हैलिपैड, बैठक व्यवस्था, भोजन, पार्किंग, बैरिकेटिंग, पेयजल, शौचालय बनाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नेचर कैम्प की साफ सफाई रंग रोगन करने के लिए कहा है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने  गाड़ियों की पार्किंग और प्रवेश द्वार सहित अन्य सारी  व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। प्रवेश द्वार अलग अलग बनाने के लिए कहा है। ताकि किसी को  प्रवेश करने में कोई परेशानी न होने पाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Advertisement