एमपी में फिर ठंड का दौर दिखा रहा जोर, तापमान की आंख मिचौली, जानें मौसम का ताजा अपडेट
Updated on
14-02-2025 12:48 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के करीब 10 स्थानों में न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। खंडवा और खरगोन जिले के अलावा प्रदेश के अन्य सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के अनुमान जताए हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश की सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसका प्रभाव आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है, हालांकि शुक्रवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है।
जानें कैसा रहेगा भोपाल का मौसम
राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को आकाश की स्थिति साफ रह सकती है। यहां हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आसार नजर आ रहे हैं। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। ऐसे में भोपाल में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है।
एमपी के प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
गुरुवार को मध्य प्रदेश में 33 स्थानों पर दर्ज किए गए तापमान को देखें तो 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में 7.6, रायसेन में 9.4, राजगढ़ में 7.6, मंडला में 9.8, नौगांव में 9.8 और उमरिया में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जबलपुर में 10.5, सिवनी में 13.2, बालाघाट में 12.4, ग्वालियर में 12.2, इंदौर में 12.4 और उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान में भी गिरावट
प्रदेश के प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। भोपाल में 26.6, ग्वालियर में 27.01, इंदौर में 27.3, पचमढ़ी में 23.4, उज्जैन में 28.5, जबलपुर में 26.2, मंडला में 29 और बालाघाट में 26.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। खंडवा में 32.5 और खरगोन में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
अब मेट्रो रेल और वंदे भारत के कोच और रेलवे से जुड़े आधुनिक उपकरण भोपाल के पास रायसेन जिले में बनेंगे। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) रायसेन के उमरिया गांव…
भोपाल के एम्स में अब आईवीएफ ट्रीटमेंट की सुविधा शुरू होने जा रही है। एम्स भोपाल प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां यह सुविधा होगी। एम्स डायरेक्टर डॉ. अजय…
मप्र के 54 औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर पिछले पांच साल में करीब 539 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, लेकिन इस राशि से कहां, कितना और क्या काम…
भोपाल के बाणगंगा में 12 मई को स्कूल बस से डॉक्टर आयशा को कुचलने वाले आरोपी ड्राइवर विशाल बैरागी को पुलिस ने बैरसिया रोड पर स्थित दिल्लौद गांव से गिरफ्तार…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को रायसेन जिले में रेलवे कोच के लिए भूमि आवंटन पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा…
मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 18 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 27 जिलों में गुरुवार को तेज आंधी चल सकती है। वहीं, बारिश…
राजधानी भोपाल में आज शाम एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। रोशनपुरा चौराहे से शास्त्री प्रतिमा चौराहा तक प्रस्तावित इस यात्रा में मुख्यमंत्री समेत हजारों लोग शामिल होंगे। इसमें आमजन,…