मुकेश अंबानी को टक्कर देने के लिए कोक और पेप्सी ने कसी कमर, जानिए क्या है प्लान

मुकेश अंबानी को टक्कर देने के लिए कोक और पेप्सी ने कसी कमर, जानिए क्या है प्लान
नई दिल्ली: देश की कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन कोल्ड ड्रिंक के बाजार में गर्मी शुरू हो गई है। गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक का मार्केट कब्जाने के लिए कंपनियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कोका-कोला, पेप्सिको और कैंपा ब्रांड की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियां अपने डिस्ट्रिब्यूशन और मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी का विस्तार करने में जुटी हैं। आर्थिक नीति थिंक-टैंक ICRIER की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के गैर-अल्कोहल पेय बाजार की बिक्री 2030 तक ₹1.47 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है जो 2019 में ₹67,100 करोड़ थी। यही वजह है कि कंपनियों में इस बाजार को कब्जाने की होड़ मची है।
Advertisement