लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है भाजपा
भाजपा ने यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान जैसे नेताओं को साथ जोड़कर पार्टी ने अपनी स्थिति मजबूत की है। घोसी उप चुनाव में पार्टी की रणनीति साफ हो गई है। पार्टी विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी विपक्ष को धराशायी करने के मूड में होगी। इसके अलावा राम मंदिर के मुद्दे को भी पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर उठाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में सीएम योगी की पीएम मोदी से मुलाकात को यूपी में पार्टी की भविष्य की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अयोध्या के डीएम के सीएम योगी के साथ रहने के बाद राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भी चर्चा होने की बात कही जाने लगी है। 20 से 23 जनवरी के बीच राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर प्रशासनिक तैयारियों से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर भी पीएम मोदी डीएम के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि पर भी अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।
राम मंदिर के पहले फेज का निर्माण कार्य दिसंबर तक होने का अनुमान जताया गया है। इसके लिए कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के पहले फेज का निर्माण पूरा होने के बाद रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी। अब इस मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सनातन धर्म पर मचे विवाद के बीच राम मंदिर के मुद्दे के जरिए पार्टी एक बड़े वर्ग को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर सकती है। इस दिशा में भी सीएम योगी और पीएम मोदी की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
राम मंदिर के उद्घाटन पर हो सकती है चर्चा

दिसंबर तक होना है पहले फेज का निर्माण