बेंगलुरु दौरे पर सीएम साय, सत्य साईं ग्राम के गोल्डन जुबली समारोह में होंगे शामिल

बेंगलुरु दौरे पर सीएम साय, सत्य साईं ग्राम के गोल्डन जुबली समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को एक दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे। वे सुबह करीब 10 बजे रायपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले स्थित सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली में आयोजित ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के तहत समारोह में भाग लेने के साथ विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल होंगे। यह आयोजन सत्य साईं मिशन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 5:30 बजे बेंगलुरु से रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनके रात करीब 7:20 बजे राजधानी रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा एक दिवसीय है और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम तक छत्तीसगढ़ लौट आएंगे।


Advertisement