CM नीतीश दिल्ली रवाना, PM मोदी से करेंगे मुलाकात : फ्लोर टेस्ट और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव

CM नीतीश दिल्ली रवाना, PM मोदी से करेंगे मुलाकात : फ्लोर टेस्ट और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो दिन के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश की पीएम मोदी से ये पहली मुलाकात है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में G20 में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के डिनर पार्टी में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।

माना जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान 12 फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और सीट शेयरिंग पर बात हो सकती है।

इसके अलावा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज की भी सीएम नीतीश मांग कर सकते हैं। पीएम से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

5 महीने पहले हुई थी मुलाकात

9 सितंबर 2023 को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत मंडपम में राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित गाला डिनर में पहुंच गए। यह डिनर राष्ट्रपति ने जी- 20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों के सम्मान में दिया था। इस दौरान नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई थी। अब एनडीए की सरकार बनने के बाद यह मुलाकात हो रही है।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पीएम से मुलाकात की थी
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने सोमवार 6 फरवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेता शनिवार 3 फरवरी को दिल्ली गए थे। 4 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की।

28 जनवरी को दिया था इस्तीफा

28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। उसी दिन इस्तीफा देकर फिर से सीएम पद की शपथ ली थी। बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। जबकि प्रेम कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा हम के संतोष मांझी, निर्दलीय सुमित सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

नीतीश क्यों, कब और कैसे NDA की तरफ बढ़े:मोदी से मुलाकात के बाद बढ़ीं नजदीकियां, एक फोन कॉल ने सबकुछ बदल दिया

25 मार्च 2022 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शपथ ले रहे थे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ नीतीश कुमार भी थे। वह काफी खुश थे, लेकिन 9 अगस्त 2022 को NDA से अचानक नाता तोड़ लिया। फिर 17 महीने तक भाजपा नेताओं से दूर रहे। जेडीयू के पास महज 45 विधायक हैं। इसके बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया है। राजद गठबंधन में भी कम सीटों के बावजूद नीतीश मुख्यमंत्री रहे। पिछले 18 सालों से बिहार में नीतीश किंगमेकर नहीं, किंग बनते आ रहे हैं। इस दौरान सिर्फ 9 महीने के लिए जीतन राम मांझी बिहार के सीएम बने थे।


बिहार में बिना नीतीश क्यों नहीं चलती सरकार:कम सीटें फिर भी सीएम क्यों; 4 वजहों से उनके पास सत्ता की चाबी

Advertisement