रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को रायपुर स्थित गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे जहां भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रथयात्रा से पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए। मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की।
सीएम बघेल ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, अदा की छेरापहरा की रस्म











