नाबार्ड उमंग 5.0
आज भोपाल हाट में आयोजित मेले में क्ले आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें शारदा आर्ट्स एकेडमी भोपाल के बच्चों सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। नाबार्ड द्वारा निशुल्क एंट्री रखी गई थी। लगभग 200 बच्चों ने मिट्टी से अनेक प्रकार की आकृतियां बनाई जिसमें कुआं, शिवलिंग, घोड़ा, हाथी, गणेश जी, महल, मंदिर, मस्जिद, चाय की केतली, चकला, बेलन, पेड़, कई तरह के फूल, कंकाल, कई तरह की कलात्मक आकृतियां बनाई। इस वर्कशॉप की मास्टर ट्रेनर, स्कल्पटर अंशुल शर्मा और उनकी सहयोगी कलाकार शोभा भलावी, सायमा खान, दीक्षा झडाने और रेहान ने उपस्थित बच्चों को क्ले मॉडलिंग की बेसिक तकनीक सिखाई । इन तकनीकों की बारीकियों को सीखकर बच्चे अपनी कलाकृतियां बनाकर घर ले गए।
संगमरमर उत्पाद-स्टॉल नंबर 43 पर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के प्रसिद्ध भेढ़ाघाट के मार्बल से बने हुए उत्पाद जैसे शिवलिंग, नंदी, हिमाम दस्ता, अगरबत्ती स्टैंड, खरल, फूल दस्ता, कछुआ, पेन स्टैंड, बेलन-चकला, कोस्टर सेट, हाथी, घोड़ा तथा सफेद और काले मार्बल से बने हुए अन्य सामान उपलब्ध हैं। ये सारे सामान जी. आई. टैग सर्टिफाइड है और लोक कल्याण भूमिका समिति की महिलाओं के द्वारा भेड़ाघाट के नर्मदा जी के तटों पर मौजूद मार्बल की चट्टानों से बनाए जाते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सपोर्टेड सांस्कृतिक संध्या में बैंड-- रूह अनप्लगड कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य कलाकार अंशुल ने अपनी मधुर आवाज से भोपालवासियों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के जनरल मैनेजर श्री लोकेश कृष्णा तथा नाबार्ड भोपाल के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार जी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, सूफी, गजल, रॉक आदि श्रेणी के गानों का अद्भुत मिश्रण सुनने को मिला।
