छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी चुनाव के पहले तकरीबन तमाम बड़े फेरबदल से गुजर चुकी है। अब शायद मंत्रिमंडल में फेरबदल ही बाकी है जो कि हटाए गए प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष को मंत्री बना सकता है। मोहन मरकाम को हटाना शायद उस पैकेज का हिस्सा था जिसके तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने साथ एक उपमुख्यमंत्री बर्दाश्त किया था। लेकिन चुनाव के महीनों पहले कांग्रेस पार्टी ने ये बड़े और कड़े फैसले लेकर राष्ट्रीय संगठन की सत्ता कायम की है, और इससे राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना में भी पार्टी का असर बढ़ेगा। फिलहाल अब तक के फेरबदल की तमाम बातों को सुनें इस अखबार ‘छत्तीसगढ़’ के संपादक सुनील कुमार के साथ न्यूजरूम से।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पंजा-कुश्ती, अब तक का राज, और आगे क्या











