वर्ग-1 के वेटिंग शिक्षकों का प्रदर्शन आज:20,000 पद बढ़ाने की मांग

वर्ग-1 के वेटिंग शिक्षकों का प्रदर्शन आज:20,000 पद बढ़ाने की मांग

वर्ग 1 (2023) के वेटिंग शिक्षकों का प्रदर्शन आज भोपाल के हबीबगंज इलाके में किया जाएगा। शिक्षकों के अनुसार, भोपाल में वर्ग 1 (2023) भर्ती की दूसरी काउंसलिंग में 20 हजार पदों की वृद्धि के लिए आंदोलन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शन में, जहां एक ओर पुरुष शिक्षक दंडवत पदयात्रा करेंगे, वहीं दूसरी ओर महिलाएं अपने केश त्यागेंगी। शिक्षकों का कहना है कि अब तक मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए केवल पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती थी, लेकिन वर्ग 1 के रोस्टर में लगभग 45 प्रतिशत बैकलॉग हैं और नए (फ्रेश) पदों की संख्या कम होने के कारण, श्रेणीवार केवल 6 से 8 पद ही आवंटित हो पा रहे हैं। इस वजह से अच्छे अंक लाने के बावजूद कई अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पा रहा है।

शिक्षकों का कहना है कि कई वर्षों से तैयारी करने के बाद वे अब अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक पहुंच चुके हैं। यह उनका अंतिम अवसर है। वर्ष 2018 से लंबे समय के इंतजार के बाद 5 साल बाद परीक्षा आयोजित की गई थी, फिर भी पद इतने कम क्यों हैं, यह उनका प्रमुख सवाल है।

इनकी मांगें:

  • डी. पी. आई. द्वारा प्रतीक्षा सूची जारी की जाए।
  • द्वितीय काउंसलिंग में 20,000 पदों की वृद्धि कर वेटिंग को क्लियर किया जाए।
  • जनजातीय विभाग में लगभग 17,500 पद खाली हैं, अतः पद वृद्धि कर वेटिंग को क्लियर किया जाए।

Advertisement