सुपौल में पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में घायल SHO ने भीड़ पर तान दी पिस्तौल

सुपौल में पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में घायल SHO ने भीड़ पर तान दी पिस्तौल
सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में गुरुवार (5 दिसंबर) को पुलिस और लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। सड़क जाम के बाद जदिया पुलिस के पहुंचने पर भीड़ ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना में जदिया SHO राजीव कुमार घायल हो गए। उन्होंने पथराव के जवाब में अपनी पिस्टल तान दी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Advertisement