क्या है यूजर्स का दावा?
ये मुसलमान होते तो आज सभी सरकारी मीडिया चैनलों पर यही खबर होती ,लेकिन इस धर्म के लोगों को ये सब अलाउड है शायद।'
वहीं एक @sunil1997_ नाम के यूजर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,'कुंभ में राष्ट्रवादी और सनातनी लोगों ने आर्मी वालों पर चप्पलें फेंकी! ये मुसलमान होते तो आज सभी सरकारी मीडिया चैनलों पर यही खबर होती , लेकिन इस धर्म के लोगों को ये सब अलाउड है शायद।'
क्या है वायरल वीडियो का सच?
उसके बाद The Telegraph की भी एक पोस्ट मिली, जिसमें बताया गया कि पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पटना में काफी हंगामा हुआ।
उसके बाद Zee News की भी एक वीडियो रिपोर्ट मिली। जिसमें बताया गया कि पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान काफी हंगामा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।इस वीडियो रिपोर्ट में भी डंडों के बैरिकेट देखने को मिल रहे हैं, जो वायरल क्लिप से काफी हद तक मेल खा रहे हैं।
निष्कर्ष: महाकुंभ में भीड़ द्वारा आर्मी पर चप्पल फेंकने का दावा पूरी तरह से झूठा है। पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो बिहार का है और पिछले साल का है। वीडियो पुष्पा -2 के ट्रेलर लॉन्च का है। वीडियो को भ्राकम दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।











